मऊ। बिजली विभाग की तरफ से एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 31 जनवरी तक राजस्व वसूली, बिल संशोधन और कटिया कनेक्शन नियमितीकरण के लिए कैंप का आयोजन क्षेत्र के सभी 16 उपकेंद्रों पर किया जाएगा।इस आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि उपकेंद्रो पर कैंप लगाकर एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं की बकाया बिल में सरचार्ज की छूट दी जाएगी।