फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे स्व. कल्पनाथ राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की जयंती कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर गुरुवार को घोसी तहसील के पतिला जमीन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगोष्ठी आयोजित कर स्व. कल्पनाथ राय द्वारा कराए गए कार्यो के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह तथा डॉ. सुधा राय द्वारा स्व. कल्पनाथ राय के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने स्व. कल्पनाथ राय के कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के विकास को लेकर स्व. कल्पनाथ राय ने कई कार्य कराया। कहा कि स्व. राय अपने जीवनकाल के अंतिम समय तक जिले के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे, उनके मृत्यू के बाद जिले का विकास थम सा गया है। इस मौके पर डॉ. सुधा राय, रामसिंहासन पांडेय, सुरेश बहादुर सिंह,स्वामीनाथ राय, रमाकांत यादव, मारकंडेय राय, महेंद्र राय आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें