फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदारा स्टेशन पर टीएलसी चेकिंग में बिना टिकट यात्री धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध रेलवे ने अभियान चलाया। इस दौरान मजिस्ट्रेट चेकिंग में दो दर्जन यात्री बिना टिकट पकड़े गए। टीम के सदस्यों ने एक्सप्रेस से लेकर सवारी गाड़ी को रोककर चेकिंग किया गया। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों को मऊ ले जाकर उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

डीसीआई शरनाम सिंह मीणा के नेतृत्व में बुधवार की सुबह बिना टिकट यात्रियों के चेकिंग किया गया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों के बीच रेलवे स्टेशन पर खलबली मच गई। स्टेशन परिसर में बस को देखते ही काउंटर पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अभियान में लगभग दो दर्जन से ज्यादा यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिसमें से बाद में लोगों ने मौके पर जुर्माना जमा कर छोड़ दिया। अभियान में बताया जाता है कि आधे दर्जन ट्रेनों में चेकिंग की गई जिसमें 15104 इंटरसिटी एक्स, 15018 दादर एक्स, 55138 बलिया से शाहगंज, 55137 शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, 55122 वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी, 5008 लखनऊ से वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर चेकिंग किया गया। चेकिंग टीम के साथ टीटीई, डीसीआई शरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अनूप कुमार, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय, राजेश राय, रत्नाकर राय व जीआरपी के जवान इस अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें