मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के आलापुर में छठ पर्व पर सीवान स्थित पोखरी पर लगे पंडाल में शराबियों के उत्पात मचाये जाने के बाद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार योगेन्द्र राजभर घाट पर लगे पंडाल में बैठा था। आरोप है कि तभी गांव के ही लाला व मनोज शराब के नशे में धुत हो कर पहुंचे तथा पंडाल में रखे पानी के बोतलों को फेंकने लगे। जब उसे योगेन्द्र राजभर ने मना किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे। रमाशंकर को भी उसने मारा पीटा। हमलावर ने चाकुओं से वार कर अच्छे लाल को घायल कर दिया।