कोपागंज। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय झझवा, कोपागंज पर दीपावली पर्व को लेकर बच्चों के बीच रंगोली, सुंदर दीपक बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर और कलात्मक दीये को कक्षा 8 के जयदीप राजभर ने बनाया। रंगोली में अंतिमा, अनिता, मुस्कान, मानसी की टीम ने बाजी मारी। विजयी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व हमारे जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाता है। प्रतियोगिता में शिक्षिका प्रतिभा राय, प्रेमबालिका राय, गिरिजा यादव ने बच्चों को सहयोग दिया। इस दौरान सरोज सिंह, नरगिस जमाल, सुनीता, अमेरिका उपस्थित रहे।