मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में आगामी तीन नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए विद्यालय प्रशासन तैयारियां करने में जुटा है। इसक्रम में गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एके मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद प्राचार्य ने शिक्षकों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
प्राचार्य की मिश्रा ने सभी बूथों के साथ साथ मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में बिना ड्रेस के कोई भी छात्र छात्रा मतदान नहीं कर सकेगा, साथ ही मीडिया कर्मचारी भी बिना पास के प्रवेश नही पाएंगे। बोले निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतगणना स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरा माइक के साथ लगाया जाएगा। जिससे चुनाव के बाद मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती जाए। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर की सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक मतदान होगा। 1:00 बजे से 2:00 बजे तक लंच टाइम उसके बाद 2:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि उसी दिन विजई प्रत्याशियों का भी ऐलान किया जाएगा। बताते चलें कि छात्र संघ चुनाव में 6 पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर शिव सिटी राज कुमार ने बताया, कि छात्र संघ चुनाव में मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। श्किसी भी प्रकार के बवालिया उपद्रव करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।