फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से खराब पड़ा है मानिकपुर गांव का राजकीय नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के मानिकपुर गांव का राजकीय नलकूप एक महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते खेती किसानी पर संकट गहराने लगा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने के कगार पर है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

मानिकपुर गांव स्थित राजकीय नलकूप से मुहम्मदपुर बरहिया, कुड़वा, मऊ कुबेर सहित विभिन्न पुरवों के 70 बीघा से अधिक उपजाऊ भूमि की सिंचाई की जाती है। किसानों की मानें तो नलकूप का मोटर खराब होने से सिंचाई कार्य ठप है। शिकायत दर्ज होने के एक माह बाद भी मरम्मत कार्य न होने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। धान की फसल फूटने को है, लेकिन सिंचाई न होने से किसानों को मेहनत कमाई की फसल की लागत डूबने की चिंता सताने लगी है। पंपिंगसेट से 150 रुपये प्रति घंटे की दर से सिंचाई करना सभी किसानों के वश की बात नहीं है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान प्रभुनाथ चौहान, हीरा चौहान, भोला, हरदेव प्रसाद का कहना है कि धान की फसल फूटने को है, फसल में सिंचाई की सख्त जरूरत है, लेकिन नलकूप का मोटर एक माह से खराब पड़ा है। शिकायत दर्ज कराए जाने के एक माह बाद भी मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। नलकूप कार्यालय जाने पर आला अधिकारी आज कल ठीक होने की बात कहकर मामले को टाल दे रहे हैं। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत नलकूप विभाग के अवर अभियंता नागेंद्र तिवारी का कहना है कि नलकूप के मोटर की मरम्मत शीघ्र ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें