लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेऊवा रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी राकेश तिवारी के नेतृत्व में कॉलेज और सरकारी स्कूल के प्रागंण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामवासियों को खुले में शौच न जाने तथा घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। गंदगी से फैलने वाले रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड आदि की जानकारी दी। गांव की गली व मंदिर पर सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों को गांव स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। संचालन प्राचार्य रवींद्रकांत वर्मा ने किया। इस दौरान अंजुली, प्रियंका, संगीता, संजू, अन्नूगिरि, सूरज, अजय, विवेक, साहिद अहमद, सूर्यभान यादव, घनश्याम पटेल, हवलदार चौहान, ओमप्रकाश यादव, उदय भान आदि उपस्थिति रहे।