मऊ। सपा वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक किया। बैठक में उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग लोहार, कोहार कोइरी, राजभर, चौहान, बिंद, पाल आदि दर्जनों जातियों की संगठनात्मक समीक्षा की। उन्होने वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछड़े, अति पिछड़े सभी को एक समान के नजरिए देखा जाए। उन्होंने मतदाता यादव कार्यकर्ताओं को सलाह दिया कि सभी पिछड़ों को छोटे भाइयों तरह बराबरी का दर्जा दिलाने में महती भूमिका निभाएं। इन जातियों के लोगों को भी भरपूर सम्मान और प्यार दें।
बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति का अवार्ड मोदी जी को दिया जाना चाहिए। कहा कि भाजपा देश को तोड़ने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। देश के प्रधानमंत्री ही जुमलेबाज हो तो उनकी पार्टी के लोग इस काम में कितना आगे हो सकते हैं, जनता अनुमान लगा सकती है। कहा कि गरीब नौजवान मजदूर को 15 लाख रुपये खातों में जमा कराने की लालीपाप दिखाने वाले आज जनता के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अपनी कमियों को छुपाने के लिए मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम हिंदुस्तान-पाकिस्तान की बात कर रहे हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि के सामने पूर्व जिला प्रमुख हिंदू युवा वाहिनी जनार्दन यादव के साथ हिंदू युवा वाहिनी छोड़कर आने वाले युवाओं को पाटी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में अल्ताफ अंसारी, कुद्दूश अंसारी,वीरेंद्र यादव,दिलीप पांडे,संजय चौधरी, राजू यादव,गगन यादव,विपुल यादव,पवन शर्मा,राहुल यादव, पवन गुप्ता, वशिष्ट यादव, पिंटू यादव, सौरव यादव, विशाल यादव, दीपक राजभर, दीपक यादव, रामनरेश यादव विहारी, विजय शंकर रहे।