दोहरीघाट। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से गुरुवार को नगर के विक्ट्री इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज प्रागंण से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कॉलेज प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। भ्रमण के दौरान छात्रों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्र, चंद्रभान मौर्य, शशिप्रभा राय सहित अन्य मौजूद थे।