फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यमेव जयते में आपतिजनक सीन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अभिनेता जान अब्राहम की फिल्म‘सत्यमेव जयते’ में एक सीन के विरोध में सोमवार को जिला ताजियादार कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कमेटी ने फिल्म रिलीज से पहले उस सीन को फिल्म से हटाने की मांग की। जिला ताजियादार कमेटी के जिला महामंत्री मकसूद अहमद खान ने बताया कि फिल्म सत्यमेव जयते के ट्रेलर में मातमी जुलूस में मातम करते हुए जान अब्राहम एक शख्स की हत्या करते हैं। जिसको लेकर शिया समुदाय में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मातम काफी पवित्र होता है। ऐसे में उसे करने के दौरान किसी की हत्या करना फिल्म में दिखाया जाता है तो उससे शिया समुदाय की धार्मिक भावना आहत होती है। उन्होंने माँग किया कि फिल्म के रिलीज में फिल्म से मातम का सीन हटाया जाए। अगर ऐसा नही होता है तो पूरे देश में शिया समुदाय फिल्म का विरोध कर सड़कों पर आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कौसर अली, मोहम्मद सरवर खान, जावेद खां, काहिम खां, सिब्तैन हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें