फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और ट्रेन लेट होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रेन लेट होने का सिलसिला लगतार जारी है। ऐसे में यात्रियों का हाल बेहाल है। मंगलवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कई पैसेंजर ट्रेन भी लेट रहीं। गर्मी में यात्री परेशान हो गए। उन्हें कई-कई घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने आजिज आकर अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी और रिफंड ले लिया।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से खुलने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस 14 घंटे से बिलंब से चल रही थी। वहीं, अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू जमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1.35 से 12 घंटे विलंब से चल रही थी। मुजफरपुर से मडुंवाडीह जाने वाली सुपरफास्ट बापूधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 3.40 से 9 घंटे विलंब और अजमेर से किशनगंज जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस 5 घंटे, डीएमयू 3 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 3 घंटे चल रही थी। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को जब ट्रेनों के इतना विलंब से आने की सूचना मिली तो उनका धैर्य जवाब दे गया। रेलवे की व्यवस्था को कोसते हुए कई ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी और टिकट वापस करा कर घर लौट गए। जबकि कई मजबूरी में ट्रेनों का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी और उमस ने उन्हें परेशान किए रखा। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश कुमार का कहना है कि ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, फिर भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
इनसेट
गर्मी से यात्री की तबियत खराब, मौत
मऊ। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी ने 22 वर्षीय युवक को बीमार होने पर उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि भोजापुर जिले के सिमरिया थाना के ज्ञानपुर निवासी अनिल कुमार सिंह 22 पुत्र कुंवर सिंह मंगलवार की सुबह शाहगंज बलिया पैसेंजर से आ रहा था। जहां उसकी तबियत बिगड़ने पर दूसरे यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दिया। मऊ स्टेशन पर ट्रेन के रूकने पर जीआरपी द्वारा युवक को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें