फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के काझा- सरसेना मार्ग पर गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे चिरैयाकोट से आजमगढ़ से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गयी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने छावनी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज निवासी इंद्रा प्रसाद 40 गुरुवार को इंडिको से मऊ से वापिस महाराजगंज जा रहा था । काझा-सरसेना मार्ग पर पहुंचने पर चालक इंद्रा प्रसाद को झपकी आ जाने से कारण कार अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इससे कार चला रहा इंद्र प्रसाद और एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें