फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निरीक्षक के चेकिंग रोडवेज चालकों मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए गुरुवार को आजमगढ़ परिक्षेत्र के यातायात निरीक्षक ने रोडवेज बसों की चेकिंग की। इस दौरान चालकों और परिचालकों में हड़कंप मचा रहा। हांलाकि कार्रवाई में किसी भी रोडवेज बस में कोई सवारियां बिना टिकट नहीं मिली। गुरुवार की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक यातायात निरीक्षक रामनगीना ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के रोडवेज डिपो पर रोडवेज बसों की चेकिंग की। इस दौरान12 बसों की चेकिंग की गई। इसके बाद मढैया चट्टी, बड़ा बाजार, शहीद चौक, कलेंडर चौराहा, गालिबपुर सहित अन्य बस स्टॉप पर रूककर गुजरने वाली बसों को भी चेक किया गया। हांलाकि इस दौरान किसी बस में कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते नहीं मिला। वहीं बसों में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। चेकिंग के दौरान निरीक्षक ने बस चालकों और परिचालकों को समझाइस देते हुए बस स्टॉप कम से कम पांच मिलट रूकने के साथ यात्रियों से मधुर व्यवहार करने की बात कही। निरीक्षक के औचक चेकिंग से रूट से गुजरने वाले बस चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निरीक्षक रामनगीना ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उनका कहना था कि सामान में भी परिचालक मारामारी करते हैं इसलिये एक टीम को लगेज चेकिंग में लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें