फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान गनी बने अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। तहसील क्षेत्र के खानपुर खुर्द निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्मान गनी को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव द्वारा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर सपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया। जहां गुरुवार को लखनऊ से वापस आने पर नगर के पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, प्रमुख सुजीत सिंह आदि द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्मान गनी को अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में माला पहनाकर एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि पार्टी के साथ शुरू से जुड़े अब्दुल गनी खान के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने से जनपद में पार्टी का जनाधार बढे़गा। सपा हमेशा से अल्पसंख्यकों, पिछड़ों की हमदर्द रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, लालचंद्र यादव, राजेंद्र पांडेय, अल्तमस उर्फ मिल्टन खान, शिवकुमार यादव, यादवेंद्र यादव, फैजान अहमद, आकीब सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद, रामभवन चौहान, महेंद्र यादव, रामु राजभर, अब्दुल वली खान, पंकज तिवारी, दिनेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें