फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की कमी से गांवों में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लॉक के कई गांवों में सफाई कर्मियों की कमी के चलते गंदगी का अंबार लगा है। इससे भीषण गर्मी में गंदगी व जलभराव के कारण नालियों के बज बजाने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई। इसे लेकर कई बार ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ ब्लाक के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक के 87 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी 307 सफाई कर्मचारियों की है। लेकिन विगत कई माह से 27 सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। जिससे साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े कचरे का ढेर पसरा पड़ा है। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने और जगह-जगह पानी भरने से नालियां बजबजा रही हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते लोगों को संक्रमण रोगों से बीमार पड़ने की चिंता सता रही है। इस बावत समस्या के निस्तारण करने की मांग को लेकर कई बार स्थानीय शक्ति सिंह, गुड्डू, संजय, धर्मेंद्र और चंद्रशेखर सहित कई ग्रामीण ब्लाक के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके है। सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि कर्मचारियों की तैनाती को लेकर प्रयास किया जा रहा है, वहीं साफ-सफाई में कोई लापरवाही न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें