दोहरीघाट। नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम ढाई महीनों से खराब पड़ा है। बैंक अधिकारियों की लापरवाही से यह महज शोपीस बनकर रह गया है। एटीएम के खराब होने से क्षेत्र के लोगों को रुपए निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में एटीएम खराब होने के बावत कई बार स्थानीय लोगों ने संबंधित बैंक के अधिकारियों को अवगत कराया है। पगर पंचायत अध्यक्ष ने बैंक अधिकारियों कोपत्र लिखकर इसे जल्दी ठीक कराने को कहा है।
बता दें दोहरीघाट बाजार में बलिया,गोरखपुर,आजमगढ़ और देवरिया जिले सहित दूसरे क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों का आवागमन होता है। यहां अधिकांश व्यापारी वर्ग लेनदेन के लिए बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम का उपयोग करते हैं। लेकिन पिछले ढाई माह से एटीएम खराब होने से व्यापारियों के साथ बाजार के दूसरे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम खराब होने के संबंध में क्षेत्र के व्यापारी अनिल सोनकर, राजेंद्र सोनकर, राहुल ,सुधीर कुमार, दुर्गेश का कहना है कि कई बार एटीएम को सही कराने की मांग को लेकर बैंक के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन विभाग अधिकारियों द्वारा एटीएम को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया गया। एटीएम को ठीक कराने की मांग को लेकर दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष बेदाना सोनकर उर्फ जोगी ने भी बैंक के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर एटीएम शीघ्र ठीक कराने की मांग की।