मऊ। नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 के अलीनगर रहजनिया मुहल्ला में जगदीश के मकान से नौशाद अहमद के मकान तक लगभग 2.34 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली और सीसी रोड और इंटरलाकिंग कार्य का लोकापर्ण सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नं.33 के छीतनपुरा हलदऊवा पोखरा के उत्तर मुहम्मद सालेह के बाग तक करीब 15.03 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर वार्ड सभासद हंसा चौहान, मकबूल अहमद, अबरार अहमद, बशीर अहमद, मोहम्मद हकीम, जुलकरनैन, अहमद, शाहिद, रेहान अंसारी सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।