फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खूब पढ़ो खूब बढ़ो के नारे के साथ मुंशीपुरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, बीटीसी प्रशिक्षु एवं छात्र छात्राओं ने मुंशीपुरा ओवरब्रीज के नीचे तथा रेलवे कालोनी के मलीन बस्ती में बच्चों की खोज में अभिभावक संपर्क किया।
विज्ञापन

गुरूवार को शासन के मंशा के अनुरूप प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा पर कार्यरत बीटीसी प्रशिक्षुओं के साथ प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय के नेतृत्व में काली चौरा होते हुए रेलवे कालोनी के मलीन बस्ती में छह वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन के लिए घर-घर संपर्क किया। अभिभावक मोहन, राजू ने अपने बच्चों गोलू, पवन, मोनू का दाखिला विद्यालय में कराया। छात्र अपने हाथों में सब पढ़े सब बढ़े, मऊ जिले की शान स्कूल चलो अभियान का जागरूकता परक तख्तियों और बैनर के साथ मलीन बस्ती के लोगों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन का अलख जगाया। ओवरब्रीज के नीचे माइग्रेटेड बच्चों से भी संपर्क किया गया। जहां 15 बच्चे ऐसे मिले जो बीच में पढ़ाई छोड़ दिए थे या कभी विद्यालय नहीं गए। अभिभावकों ने बताया कि हम सेमउर गांव सलेमपुर से आते हैं और कुछ दिन बाद अपने घर चले जाते हैं। इसलिए हमारे बच्चों की शिक्षा दीक्षा नहीं हो पा रही है। चंद्रधर राय ने अभिभावकों को नि:शुल्क नामांकन तथा स्कूल में पढ़ाने के लाभों के बारे में समझाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशिक्षु सीमा मिश्रा, आशमा, काजल, नंदिनी, आरती, प्रिया, नजबुलहसन, रूही, सोनम श्रीवास्तव, प्रेमलता, गुड़िया आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें