याद किए गए शहीद
‘क्रांतिकारी आंदोलन की विरासत’ पर संगोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। अखिल भारतीय नौजवान सभा की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के 87 वें बलिदान दिवस के मौक पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय कौड़ी विल्डिंग रौजा पर ‘क्रान्तिकारी आन्दोलन की विरासत’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुआ।
इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता व भाकपा के नगर मंत्री का. राम अवतार सिंह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह व उनके दल हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन के इतिहास एवं घोषित लक्ष्यों की व्याख्या के साथ कहा कि वामपंथी ही उनके विचारों एवं राजनैतिक कार्यक्रम के वास्तविक अनुयायी हैं। सरदार भगत सिंह अद्भुत दार्शनिक क्रांतिकारी थे। इन्कलाब का अर्थ सामाजिक व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन कर समाजवाद की स्थापना करना है।