फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की कमी से पसरी पड़ी है गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक मुख्यायल स्थित ग्राम पंचायतो में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दरअसल ब्लाक के गांवों में पर्याप्त सफाई कर्मचारियों के न होने से गांवों में चारों तरफ कचरा पसरा पड़ा हुआ है, वहीं नाले नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सफाई कर्मचारियों की कमी से हो रहे परेशानी को लेकर कई बार ग्रामीण खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके है। बताते चले कि ब्लाक के 87 ग्रामपंचायतो में 307 सफाईकर्मियों के सापेक्ष 288 सफाईकर्मी तैनात है। 19 कर्मचारियों की कमी के चलते गांवों में जगह जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है । कई गांवों में कई माह से नाले नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बहने के अलावा चारों तरफ कचरा पसरा पड़ा हुआ है। सफाई के संबंध में भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवशक्ति सिह,डा. बीडी सिंह,अनिल सिंह,संजय,रामप्रकाश, जितेंद्र सहित दूूसरे ग्रामीणों का कहना है की गांवो में तैनात सफाईकर्मचारी सफाई नहीं करते है। इस बाबत सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारियों के संबंधित गांव में सफाई न करने की बात है तो इस बारे में अभी तक शिकायत नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें