मऊ। वलीदपुर नगर पंचायत के बाबा माधवदास मंदिर में पंतजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से सोमवार को पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन हो गया। समापन सत्र में योगाचार्य राजन वैदिक ने योग साधकों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए नियमित योग अपनाने की बात कही।
शिविर के पांचवें दिन योगाचार्य ने योग साधको को यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम और भ्रस्तिका, कपालभाति, बाह्य, उज्जाई, अनुलोम विलोम, भ्रामरि, उद्द्गीत, प्रणव प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर समापन पर मंदिर के प्रांगण में आयुष्काम यज्ञ-हवन किया गया। शिविर में प्रमोद कुमार राय, धनंजय कुमार राय, सुरेंद्र जी, हिमांशु तिवारी, आशा देवी, बेइला देवी, अर्जुन, राजकुमार, भीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।