मुहम्म्मदबद गोहना(मऊ)। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से ग़ाजीपुर ,मऊ, बलिया और आजमगढ़ जिलों के अंडर 14, 16,19और 23 वर्ष वर्ग के रणजी ट्रॉफी के लिए क्रिकेट ट्रायल का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। रणजी ट्राफी का पंजीकरण फार्म गाजीपुर के स्वामी सहजानन्द स्नाकोत्तर महाविद्यालय ग़ाजीपुर से प्राप्त कर सकते है।वहीं आवेदन भरने के बाद उसे स्थानीय कस्बे के निवासी और यूपी क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी नसीरुद्दीन के यहाँ जमा किया जा सकता है।