फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय नहीं खुलने पर लौट गए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अधिकांश नगर के विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल विकसित नहीं किया जा सका है। मंगलवार को नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में ऐसा ही मामला नजर आया। नगर के राजगद्दी मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय राज आधा घंटे तक नहीं खुला। विद्यालय में तैनात शिक्षकों की आपसी खिंचातानी से भीषण ठंड के मौसम में आधा घंटे तक विद्यालय का गेट नहीं खुला। अंतत: बच्चे बैरंग घर लौट गए। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के राजगद्दी मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय राज का मुख्य गेट पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे तक नहीं खुला। बच्चे आधा घंटे तक गेट पर खड़े रहे। शिक्षिकाओं की आपसी खींचातानी से विद्यालय का गेट नहीं खुला। परेशान होकर बच्चे बैरंग भूखे पेट ही घर लौट गए। बच्चों के लिए आया भोजन भी वितरित नहीं हो सका। विद्यालय में 52 बच्चों का नामांकन किया गया है। जबकि इस विद्यालय पर दो शिक्षकों की तैनाती है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका रेनू वर्मा ने नगर शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया कि प्रधानाध्यापिका के असहयोगात्मक रवैए से पठन पाठन में बाधाएं आ रही है। अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों के अनियमित दिनचर्या से विद्यालयों में पठन पाठन भगवान भरोसे हो रहा है। अभी हाल ही में नगर के युसूफपुरा प्राथमिक तथा कन्या प्राथमिक पाठशाला का मेन गेट आधा घंटा बाद खुला था। लेकिन कागज में सब कुछ ओके चल रहा है। इस बाबत नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें