मऊ। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के विरूद्घ बुधवार की सुबह पूजा महासमिति के महामंत्री और भाजपा नेता विजय राजभर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को आईटी एक्ट की धारा में दर्ज किया। दर्ज मामले में विजय राजभर ने आरोप लगाया कि गोपाल निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे में आपत्तिजनक चित्र लगाकर उसे फेसबुक, व्हाट्सप आदि पर पोस्ट किया। पुलिस ने बताया कि मामले को आईटी एक्ट में दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो