घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर निवासी फिरोज अहमद के घोसी स्थित यूनियन बैंक में मौजूद खाते से अज्ञात लोगों ने 13 बार में एक लाख 31 हजार 721 रुपये की शॉपिंग कराई। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें पीड़ित ने बताया कि नगर के मदापुर समसपुर निवासी फिरोज अहमद खान दुबई में नौकरी करते हैं। इस समय घर आए हैं। नौ सितंबर को याहिया मार्केट के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से दो बार में 20 हजार निकाल कर घर आए। इसके बाद इस बीच साइबर अपराधियों ने उनके खाते से नौ सितंबर से 18 सितंबर के बीच कई एक लाख 31 हजार 721 रुपये की खरीदारी फ्लिपकार्ड और अन्य कंपनियों से कर लिया। फिरोज अहमद खान ने लिखा है कि 22 सितंबर को उन्हें दुबई वापस होना है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ब्यूरो