कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत 229 आंगनबाडी केंद्रों पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। इससे क्षेत्र के सरयां, पतनई, रौदा भगवानपुर, जमीरा चौराडीह, गौरीडीह , बेलौली सहित आंगन बाडी के सभी केंद्र बंद रहे। आंगनबाडी कार्यकत्री अनिता यादव, नीलम, किरन देवी, सुनीता बताया कि जल्द से जल्द सरकार की तरफ से मानदेय नहीं बढाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।