मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बहु से छेड़खानी करने का उलाहना देने गए उसके श्वसुर को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।अधेड़ घायल अवस्था में थाने पर पहुंचकर गांव के ही तीन लोंगो के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित श्वसुर के अनुसार गांव के ही अखिलेश यादव आये दिन उसकी बहू से छेड़खानी करता था। इस बात की शिकायत लेकर शनिवार को वह अखिलेश के घर गया। इससे अखिलेश सहित तीन लोग मिलकर रामअवध की लाठी डंडे और ईंट आदि से जमकर धुनाई कर दिए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पर कराया गया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।