फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी की शिक्षिका से धोती कुर्ता गिरोह ने लूटा 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों सक्रिय धोती कुर्ता लूट गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार की दोपहर में लूट की एक और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने जीजीआइसी की शिक्षिका से 30 हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। घटना से सहमी शिक्षिका इसकी सूचना पुलिस को दूसरे दिन शुक्रवार को दी। इसके बाद सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी पीड़िता को साथ लेकर मामले की छानबीन किए।
विज्ञापन

लूट की शिकार शिक्षिका जामवंती यादव रानीपुर थाना क्षेत्र के भरुकवा गांव की रहने वाली है। जिला मुख्यालय पर इमिलिया मुहल्ले में मौजूद जीजीआईसी में वो शिक्षिका है। पीड़िता के अनुसार उनकी सैलरी नरईबांध स्थित यूनियन बैंक की शाखा में आती है। गुरुवार को स्कूल से छूटने के बाद शिक्षिका जरूरत के अनुसार बैंक से 30 हजार रुपया निकालकर घर जाने लगी। तभी बैंक से ही उनके पीछे धोती कुर्ता और पायजामा कुर्ता पहने तीन व्यक्ति लग गए। धोती कुर्ता पहनने वाला व्यक्ति उन्हें रोकर जबरी बात करने लगा। इसबीच उसके साथियों ने उसके चेहरे पर कुछ डाल दिए जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद बदमाश उनके बैंग से 30 हजार रुपया निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद शिक्षिका भयभीत हो गई। साथ ही सूचना पुलिस को दिए बिना ही सीधे घर चली गई। घर पहुंचकर देर रात को उन्होंने परिवार के सदस्यों को घटना से अवगत कराया। परिजनों नें शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर सीओ नगर राजकुमार पीड़िता को लेकर घटनास्थल आदि का मुआयना किए। बताते चले बीते बुधवार को इसी गिरोह के सदस्यों ने संस्कृत पाठशाला के पास हलधरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को अपना शिकार बनाया था। पीड़ित महिला पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें