मऊ । जिले के ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक स्थलों पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लेने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हलधरपुर संवाददाता के अनुसार रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सेमराजपुर गांव स्थित प्राचीन गुप्ता पोखरे पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जयगोविंद मिश्र ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवजी, विंध्याचल मौर्या, शंकर आदि शामिल रहे। वहीं दुसरी तरफ
कुसुम्हां । विकासखंड दोहरीघाट अंतर्गत फरसरा खुर्द स्थित प्राइमरी पाठशाला पर ग्राम प्रधान दमयंती राय की तरफ से पौधा लगाया गया। ग्राम प्रधान दमयंती राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा लगा कर किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधी गौरव राय, भानुप्रकाश सिंह, सतेंद्र राय, मोती सोनकर, पन्नेलाल आदि शामिल रहे।
दुबारी में भी स्थानीय ग्राम पंचायत के हरिजन प्राथमिक पाठशाला के प्रागंण में मगंलवार को ड्रेस वितरण तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयेंद्र कुमार, राम अधार, कुलदीप नारायण, गौरव, अभिषेक पांडेय, जितेंद्र सिंह, संतोष कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश जायसवाल, कृष्णाकांत पांडेय आदि शामिल रहे। ब्यूरो