मऊ। यातायात माह के दसवें दिन यातायात प्रभारी संतोष यादव ने अपनी टीम के साथ, आजमगढ़ मोड, बाल निकेतन, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के अभियान चलाया। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन, बिना डीएल, इंस्योरेंस, बिना फिटनेश, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत नम्बर प्लेट सहित विभिन्न अनियमितताओं में कुल 115 वाहनों का चालान कर दिया। दो वाहन पेपर न होने की वजह से सीज किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 55, बिना सीट बेल्ट के 9, गलत नंबर प्लेट पर 10 , बिना डीएल 17 , मोबाइल फोन पर बात करते आठ तथा ध्वनि प्रदूषण में 5 तथा बाइक पर तीन सवारी चलने वाले 11 मोटरसाइकिलों का चालान किया। चेकिंग अभियान में यातायात प्रभारी संतोष यादव के साथ कांस्टेबिल प्रवीण कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबिल अमलदार यादव, मिथलेश सिंह, अनिल कुमार, अमरजीत, अरविंद कुमार, जगजीवन शामिल रहे।