दोहरीघाट कस्बा में बिजली चेकिंग करती बिजली विभाग की विजिलेंस व पुलिस टीम ।
- फोटो : MAU
मऊ। बिजली विभाग ने नगर के आधा दर्जन जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 115 घरों में कनेक्शन की जांच करते हुए बकाया राशि का भुगतान न करने पर 39 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे। जबकि बिजली चोरी पर तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 12 लोगों को नया कनेक्शन दिया गया।
एक्सईएन सुबोध कुमार के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को मुंशीपुरा, फातिमा चौराहा, सब्जी मंडी, चौक, ख्वाजाजहांपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 115 कनेक्शन की जांच की। इस दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग कर रहे तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि 39 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटा गया। वहीं 12 लोगों का नया कनेक्शन देने के साथ 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की भार में वृद्धि की गई, जबकि 9 लाख 13 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। टीम में एआईआर नीरज, अवर अभियंता सुधीर कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, देवेंद्र उपाध्याय, सत्यदेव सरोज आदि मौजूद रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग ने हरधौली, सियरही, शाहपुर, फरसरा,धनौली में अभियान चलाया। टीम ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।