फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी दस वर्षीय बालक की बुधवार की दोपहर नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बालक के शव को एक घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत बालक उमर 10 मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी मुख्तार का पुत्र था। बुधवार की दोपहर बालक अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला। इस दौरान वह तमसा तट पर पहुंच गया। साथ ही दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। इस दौरान उमर गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं आया । साथ में नहा रहे दोस्तों ने इसकी सूचना मृतक के पिता मुख्तार को दिया। सूचना मिलते ही पुरे परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन नदी पर आए और पुलिस की मदद से गोताखोर बुलाए गए। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें