फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा (मऊ)। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के क्रम में मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग पर बुधवार को परशुपुर ब्रह्मस्थान पर वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश वन मंत्री के प्रतिनिधि विजय प्रकाश पांडेय ने आम का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधरोपण होना बहुत जरूरी है। कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना समाज के सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। अगर हम अभी जागरूक नहीं होंगे तो आने वाले दिनों में हमें ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी व्यक्ति एक-एक पौधा लगाएं और उसकी देखरेख करें तो पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र राय, प्रभुनाथ पांडेय, वन दरोगा गुलाब चन्द्र, वन रक्षक जंगबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें