फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट स्ट्रोक के बाद उमस से बढ़ी दुश्वारी, जीना हुआ मोहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । बीते शुक्रवार को आंधी आने के साथ हुई बरसात के बाद एक बारगी मौसम में बदलाव आया। इस दौरान हिट स्ट्रोक से लोगों को जहां निजात मिली, वहीं उमस भी बढ़ गई। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। रविवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बीच उमस से लोग छटपटाते रहे। एक मिनट पंखा, कूलर, एसी बंद होते ही लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही थी। लोग गर्मी से राहत के लिए तरह तरह के विकल्प तलाशने लगे हैं। गर्मी से पशु पक्षी से लेकर आम जन बेहाल हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों को राह चलना दुश्वार हो गया था। महिलाएं दिन में मुंह बांधकर जहां निकली, वहीं पसीने से लोग तरबतर दिखे। बीते शुक्रवार को आंधी के साथ हुई बरसात के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब उमस ने लोगों को जमकर बेहाल कर रही है। रविवार के दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन उमस के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। उमस में एसी छोड़ हवा के अन्य संसाधनों का कोई औचित्य नहीं दिखा। कूलर और पंखा उमस के आगे बेमानी साबित हुए। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय, सत्तू आदि का सेवन कर रहे हैं। तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें