फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से रवाना हुए 113 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बुधवार को मऊ जंक्शन पर दूसरे दिन भी यात्रियों की चहल पहल रही। दरअसल छपरा से सूरत जाने वाली अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मऊ से होकर गुजरी।जहां इस ट्रेन में आरक्षण कराए 113 यात्री रवाना हुए। इससे पहले लॉकडाउन के बाद एक जून से शुरू हुई रेल सेवा के दूसरे दिन मंगलवार को डाउन सरयु यमुना तथा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मऊ जंक्शन से गुजरी थी। पहले दिन केवल 11 यात्री ही रवाना हुए, लेकिन बुधवार को दूसरे दिन अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में 113 यात्री गंतव्य स्थान को रवाना हुए। इससे पहले सभी यात्री ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंच चुके थे। जहां रेलवे की टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उनका टिकट चेक किया, टिकट कंफर्म होने पर सभी को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें