फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112-यूपी ने बढाया पुलिस का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगों को समय से मदद मिली ।लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की।112-यूपी के पुलिस कर्मियों ने हर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढाने का काम किया है। जिले में विभाग का मान बढाने वाले 112-यूपी कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112, असीम अरुण की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं बेहतर रिस्पांस टाइम के नायक
112-यूपी के मुहम्मदाबाद कोतवाली तैनात आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी मित्रसेन यादव, आरक्षी रविकिरण सिंह, होमगार्ड चालक हिटलर गौड़, होमगार्ड चालक रामविलास यादव, आशीष तिवारी तथा पीअरवी 2281 मधुबन पर तैनात आरक्षी सोहन सिंह, महेश यादव, बृजेश पाण्डेय, पंकज यादव, चालक रंजीत रावत, होमगार्ड चालक रवि प्रकाश, विजय पाण्डेय ने अतिशीघ्र मौके पर पहुँच कर जरुरतमंदों को मदद पहुँचाने का कार्य किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें