फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2019 में प्रदेशस्तरीय मेरिट सूची में जगह बनाने वाले मेधावी छात्राओं को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया।
विज्ञापन

ललितपुर लुदुही ईशा यादव पुत्री राजेंद्र यादव, हृदयपट्टी हर्षिता सिंह पुत्री परमहंस सिंह संत कबीर इंटर कालेज चचाईपार मखमेलपुर मऊ तथा इण्टरमीडिएट में साहूपुर निवासी श्वेता सिंह पुत्री अश्विनी सिंह सुगवंती स्मारक इंटर कालेज, काझा को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें