नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें 7 अप्रैल से चलने वाले पोलिया अभियान को लेकर चर्चा करने के साथ अभियान को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा हुई। 9 दिन तक चलने वाले अभियान में निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 38 बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाने के जिले में 1343 बूथ बनाए गए हैं। वहीं अभियान के लिए 540 टीमें गठित की गई है। इसके अलावा ट्रांजिट स्थल के रूप 35 तथा 30 मोबाइल टीम बनाई गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण जिले में 7 अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो कि 15 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के दौरान जिले में 3 लाख 38 बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाई जाएगी। कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी है। यह एक प्रकाश का वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। साथ ही यह वायरस जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है। कहा कि इस रोग के खात्मे के लिए हर साल पोलिया की खुराक पांच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को दी जाती है। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एम लाल, डॉ. पीके राय, यूनीसेफ डीएमएसी सरोज राना, कामाख्या मौर्या, दुर्गाप्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।