फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, मंडई और सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव स्थित यादव बस्ती में शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब मड़ई में शार्ट अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान पूरी मड़ई धूं धूंकर जलने लगी। जब तक ग्रामीण बाल्टी और डिब्बा लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते, मड़ई के साथ अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना के समय पीड़ित परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। अगलगी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हुआ।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर गांव निवासी जगदीश यादव पुत्र बुलेना यादव और उनका परिवार मड़ई और कटरैन से बने मकान में रहता है। शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब सभी लोग पशुओं को चारा लेने के लिए खेत गए थे। इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट होने से मड़ई में आग लग गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों की मानें तो आग लगने की सूचना मिलने पर सभी खेत से भागकर घर पहुंचे। इस दौरान वो जबतक आग बुझाने का प्रयास किए, अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें