फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन सी आहार के साथ आयरन टैबलेट करे प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहा ब्लाक के बनोरा ग्राम सभा में सोमवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किशोरी एवं महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गीता तिवारी ने गांव में ही उपलब्ध खाद्य पदार्थ एवं सामग्रियों से ही किशोरियों में खून की कमी को दूर करने के उपाए बताये। बताया कि सामान्यत: महिलाएं और
विज्ञापन

लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ करती हैं। जो कि गलत है, इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम होता है। जबकि आयरन टैबलेट का सेवन विटामिन सी युक्त आहार जैसे नीबू, संतरा, आंवला आदि के साथ किया जाना चाहिए। जिससे आयरन का अवशोषण शरीर में सुचारु रूप से हो सके। वहीं रविवार को पोषण जागरूकता अभियान के तहत बढुआगोदाम में पोषण जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकालकर जागरूक किया गया। इस मौके पर आभा सिंह, सुनीता यादव, सावित्री देवी, सावित्री गुप्ता, रीता, कमली सहित अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें