मऊ। महाशिव रात्रि के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर शुक्रवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेऊट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिव रात्रि का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं आपस में सौहार्द बढ़ाने का बढ़ाने का त्यौहार है इस लिए हमें यह त्यौहार श्रद्धाभक्ति के साथ शांति पूर्वक मनाना चाहिए। कहा कि इस बात का ध्यान भी देना चाहिए कि हम कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सामने वाले व्यक्ति को काई परेशानी हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें यदि कोई बात सामने आये तो अधिकारियों को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने कहा कि कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तोे उसके साथ सख्ती के साथ निपटा जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी ईओ नगर पालिकाओं को सख्त निर्देश दिया कि दो दिन के अन्दर सभी नालों की सफाई कर ली जाय तथा महाशिव रात्रि के दिन पानी की सफाई मिलती रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया।अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि मऊ जिला छोटा है मगर इस जनपदवासियों का दिल बडा है। कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलायें तथा आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनायें। कहा कि अमन में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव और शिकायतें रखा। जिलाधिकारी ने इसका निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, सभी उप जिलाधिकारी, समस्त सीओ, शांति समिति के सदस्य उमाशंकर उमर, भरत लाल राही, रामगोपाल, संजय वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।