घोसी (मऊ)। घोसी नगर के याहिया मार्केट सिनेमा हाल के पास घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार को सैनिकों, फौजियों एवं शहीदों की याद में सम्मान समारोह अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत सैनिकों, फौजियों एवं शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ,फौजियों एवं शहीदों का आजादी एवं देश की रक्षा में अहम योगदान रहा है। जिसके लिए सभी देशवासी आभारी एवं कर्जदार हैं। इसलिए उनको एवं उनके परिवार को जितना भी सम्मान दिया जाये। वह कम है। बीआरसी डाक्टर रामविलास भारती एवं सपा नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान ने कहा कि देश सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही होती है। वह परिवार बहुत ही भाग्यशाली है जिनके घर मे सैनिक ,फौजी या शाहिद होने वाला कोई है। क्योंकि देश सेवा नि: स्वार्थ भाव से होता है। इस समारोह में टेसुपार निवासी सूबेदार अर्जुन राय, मुंगेसर निवासी हवलदार कपिलदेव राय, सूरजपुर निवासी हवलदार जयप्रकाश राय, बेलासुल्तानपुर निवासी पूर्व सैनिक अरविन्द राय, खानपुर खुर्द निवासी पूर्व सैनिक मुहम्मद उस्मान गनी, मदापुर निवासी इजहार अहमद आदि सहित अन्य पूर्वसैनिकों एवं शहिदों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को सनाउल्लाह, खुर्शीद खान, आकीब सिद्दीकी ,शेखहेसामुद्दीन,नेहालअख्तर ,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फत, जियाउद्दीन खान, सरफराज अहमद खान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। युवा शायर सलमान घोसवी ने देशभक्ति गजल, गीतों से अलग शमा बांध दिया। इस अवसर पर लाल चन्द प्रसाद, कृपाशंकर सिंह, मन्नान खान, नवसाद खान, जियाउद्दीन खान, बदरुल इस्लाम, सलमान घोसवी, शोएब निजामी, शाहनावज खान, घायल आजमी ,अबरार घोसवी ,नन्हें खान आदि उपस्थित रहे।