फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला, दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मधुबन विधान सभा क्षेत्र के मुहम्मदपुर चौक पर मोहम्मदपुर सेक्टर के सेक्टर संयोजक मुक्तेश्वर सिंह के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे लेकिन दुर्गविजय राय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि जब तक भाजपा जिलाध्यक्ष हटाए नहीं जाएंगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुतलादहन के अवसर पर संयोजक मुक्तेश्वर सिंह, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश, मैनेजर सिंह, रामानंद चौहान, उमेश, बाबूराम, शैलेंद्र सोनकर, सुनील सिंह, संदीप राय, उमाशंकर, राजू राय, मोहित सिंह, सोनू सोनकर, मुकेश राजाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें