कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों समेत अन्य पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। जबकि उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया ।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए शिवम कुमार, सत्येंद्र यादव, हरिकेश कुमार, अभिषेक यादव तथा उपाध्यक्ष पद हेतु एक मात्र अभिषेक तिवारी है। इसी तरह महामंत्री पद हेतु संजय चौहान, प्रभु नाथ चौहान, एवं संजय चौहान पुस्तकालय मंत्री पद हेतु रोहित कुमार, विज्ञान व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अमृत व पंकज यादव मैदान में रह गए है।
इनसेट
तीन पदों पर निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी
मुहम्मदाबाद गोहना। उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री व संकाय प्रतिनिधियों पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी होने के चलते उक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी राजा बाबू पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में केस दर्ज होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया। उपाध्यक्ष के साथ ही पुस्तकालय मंत्री विज्ञान व कला संकाय पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार होने पर इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।