फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुतियों पर मेधावियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के दशई पोखरा स्थित डान वास्को स्कूल में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न प्रांतीय स्तर के आयोजन जैसे पूर्वांचल सहोदया, भारत को जानों तथा विद्यालय स्तर की रंगोली, दीया अलंकरण, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं में अपने स्थान अर्जित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये।
विज्ञापन

पुुुुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं ने सबसे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक दिनेश नंदन राय द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी देवन्द्र सिंह ने कहा की जिस प्रकार से डान वास्को स्कूल में मेधावियों की नई पौध उगाई जा रही है। इससे निश्चित रूप से आने वाले दिनों में यह विद्यालय और पढ़ने वाले बच्चे जिले के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रबंध तंत्र को ऐसे कार्य के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथियों ने अपने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया तथा अपने जीवन में इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने बच्चों को शिल्ड, पदक तथा प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। स्कूल की प्रधानाचार्या रीना मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। समारोह में मुख्य रुप से विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में बीजेपी के नेता नागेंद्र पांडेय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा एवं विजय राजभर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें