फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रयत्नशील है वैश्य समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मंडल के वैश्य समाज के सदस्यों तथा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि को प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रयत्नशील है। प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि देश के वैश्य समाज के लोगों को अपने राजनैतिक तथा शासकीय भागीदारी के लिए लामबंद होने की आवश्यकता है। बैठक में अजय साहू, सोनू बरनवाल, रविंद्र गुप्ता, विपिन बरनवाल, संजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, अमित गुप्ता, अशोक गुप्ता, दिलीप वर्मा, रजनीश प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें