फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीनों के अधिग्रहण में मनमानी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में किसानों की अधिग्रहित जमीन के मुआवजा को लेकर बढुआ गोदाम बाजार में चल रहा आंदोलन मंगलवार को 26 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने संबंधित विभाग के साथ जिला प्रशासन के साथ प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिव मूरत गुप्ता ने कहा कि योगी मोदी की सरकार में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जाने लगा है। जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही, जनता की बातें कहीं भी कोई सुनने को तैयार नहीं, किसानों की जमीनों का मनमाने तरीके से अधिग्रहण किया गया है और मुआवजे में भारी पैमाने पर कटौती की गई है, मोदी सरकार में किसानों की जमीन की भारी पैमाने पर लूट हो रही है। उन्होंने बताया कि भूमि हड़प और मुआवजे में लूट के खिलाफ बढुआगोदाम बाजार के लोग 22 नवंबर 2018 को दिन में 11 बजे से दुकानों को बंद कर मार्च निकालेंगे। यह जुलूस जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुंचेगा। यहां किसान और आम जनता अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना को किसान नेता विनोद सिंह अखिलानंद पांडे जितेंद्र मिश्र काका टेल्हूराम ने भी संबोधित किया । धरना में सती राम यादव राम अवध मौर्य सुरेंद्र राम प्रवेश मद्धेशिया मुरली गुप्ता राम नारायण गुप्ता स्वामीनाथ अवधेश गुप्ता सत्येंद्र यादव आदि ने अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें