फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास मामले में जांच अधिकारी से भिड़ा प्रधानपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोकया गांव में प्रधानमंत्री आवास के जांच के मामले को लेकर प्रधानपति तथा जांच अधिकारी एडीओ एजी शनिवार को ब्लाक रोड पर भिड़े गए। जिससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद ब्लाककर्मी नाराज होकर ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी करते हुए बीडीओ सुवेदिता सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही एडीओ एजी ने प्रधानपति के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के लोकया गांव में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए ब्लाक मुख्यालय से एडीओ एजी रामप्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार को जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट ब्लाक कार्यालय को सौंप दिया। जिसकी जानकारी प्रधानपति गौतम गुप्ता को हुई तो ब्लाक कार्यालय पहुंचकर सत्यापन किए गए लाभार्थियों की सूची का अवलोकन किया तो कई अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल होने के बाद इसका विरोध करते हुए पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़ने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में ब्लाक रोड पर कहासुनी होने लगी। जिससे नाराज ब्लाक कर्मचारियों ने प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लामबंद हो गए। ब्लाक कार्यालय पर ताला लगा कर प्रदर्शन करने लगे। साथ ही प्रधानपति पर मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें