फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अपनी मांगों को लेकर 15 नवंबर को स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव करेगी। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा. सरफराज अहमद ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर 15 नवंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आंदोलन करेगी। इसके तहत, 15 नवंबर को फार्मासिस्ट स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर फार्मासिस्ट 3 से 5 दिसंबर 2018 को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जबकि छह और सात दिसंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार और 8 दिसंबर को सामूहिक उपभोग करेंगे। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने पर 10 दिसंबर से सभी फार्मासिस्ट अनिश्वितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें